युवक का शव जंगल में पेड़ से मिला लटका, 8 दिन से था लापता पता

युवक का शव जंगल में पेड़ से मिला लटका, 8 दिन से था लापता पता

बिजनौर, 27 अगस्त  एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान स्योहारा निवासी सोनू (32) के रूप में हुई। वह सद्दो बेर बैरखा गांव का रहने वाला था।

सोनू 19 अगस्त से अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार के लोग तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।

बुधवार दोपहर को ग्रामीणों ने खो नदी के पास जंगल में एक पेड़ से शव लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में गृह क्लेश के कारण आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। सीओ धामपुर अभय पांडे ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।