प्रयागराज में दहेज हत्या मामले के आरोपित को हुई आजीवन कारावास की सजा
प्रयागराज में दहेज हत्या मामले के आरोपित को हुई आजीवन कारावास की सजा
प्रयागराज, 03 दिसम्बर। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाने की पुलिस टीम के प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या मामले के आरोपित को आजीवन कारावास की सजा हुई। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या-03 प्रयागराज के न्यायाधीश ने पच्चीस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। यह जानकारी बुधवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र लेहड़ी गांव निवासी निसार पुत्र ननकू के खिलाफ 27 मई 2017 को धारा 302, 498ए, 304बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेजा पुलिस टीम की प्रभावी पैरवी के चलते परिणामस्वरूप आरोपित के खिलाफ दोष सिद्ध करने में कामयाब हो गई। दोषी साबित होने के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या-03 ने आरोपित को आजीवन कारावास की सजा एवं 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया