प्रयागराज मंडल ने रचा इतिहास, टिकट चेकिंग में एक ही दिन में 48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित

प्रयागराज मंडल ने रचा इतिहास, टिकट चेकिंग में एक ही दिन में 48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित

प्रयागराज मंडल ने रचा इतिहास, टिकट चेकिंग में एक ही दिन में 48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित

प्रयागराज, 24 मई  उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने टिकट चेकिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक दिन में 48.50 लाख रूपये की आय अर्जित की है।

यह उपलब्धि न केवल पिछले वर्ष की इसी तिथि पर अर्जित 26 लाख की आय की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि मंडल द्वारा पूर्व में स्थापित 45 लाख के रिकॉर्ड को भी पार कर गई है।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि विभिन्न श्रेणियों के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अर्जित आय स्क्वाड स्टाफ 26.00 लाख रूपये अमेनिटी स्टाफ 16.00 लाख रूपये एवं स्टेशनरी स्टाफ 6.50 लाख रूपये है।

उन्होंने बताया कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बृजेश कुमार के मार्गदर्शन, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल की ओर से चलाए जा रहे सघन टिकट चेकिंग अभियान, सतत मॉनिटरिंग तथा समन्वित कार्यप्रणाली का परिणाम है।

पीआरओ ने बताया कि इसी क्रम में गत माह मंडल के 5-5 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से टिकट चेकिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ा है तथा बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हुई है। यह सम्मान योजना भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उच्च आय अर्जित करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल द्वारा राजस्व संवर्धन, यात्री अनुपालन तथा टिकट चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि के लिए समस्त टिकट चेकिंग टीम एवं सम्बंधित अधिकारियों को हार्दिक बधाई।