स्वतंत्रता संग्राम का साहसिक अध्याय है काकोरी ट्रेन एक्शन

स्वतंत्रता संग्राम का साहसिक अध्याय है काकोरी ट्रेन एक्शन

स्वतंत्रता संग्राम का साहसिक अध्याय है काकोरी ट्रेन एक्शन

बलिया, 8 अगस्त। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह कार्यक्रम शहीद पार्क चौक में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक साहसिक अध्याय है। इसने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दिया था। सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं को आज़ादी के इन वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने समस्त सेनानियों के परिवारों को साल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकगायक मंजीत पाण्डेय ने जो शहीद हुए सरहद पर वो भारत देश है मेरा... जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।