बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की प्रयागराज में सात मार्च से शुरु हाेगी हनुमंत कथा, जुटेंगे लाखों भक्त : डॉ उदय प्रताप सिंह

--21 हजार महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर शामिल होंगी विशाल मंगल कलश यात्रा में --मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगें रामायण सीरियल के राम, लक्ष्मण, सीता

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की प्रयागराज में सात मार्च से शुरु हाेगी हनुमंत कथा, जुटेंगे लाखों भक्त : डॉ उदय प्रताप सिंह

प्रयागराज, 18 फरवरी। बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की होने वाली श्री हनुमंत कथा को लेकर प्रयाग उत्थान समिति की कोर कमेटी की तैयारी बैठक बुधवार को ठाकुर हर नारायण सिंह पी जी कालेज करैला बाग के सभागार में हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 7 से 11 मार्च तक परेड ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की पंच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का विशाल आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। जिसमें 21 हजार महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी। जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के संग रामानंद सागर सीरियल के राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध कलाकार अरूण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा वृंदावन से अनिरुद्धाचार्य जी, पुंडरीक गोस्वामी, राजेंद्र दास महाराज, इंद्रेश महाराज, नरोत्तम महाराज, देवकीनंदन महाराज, डा अनिरुद्ध महाराज, हरिद्वार से स्वामी रामदेव-आचार्य बालकृष्ण, अवधेशानंद गिरि, चिदानंद सरस्वती, कैलाशानंद महाराज, दिल्ली से आचार्य महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा बालकानंद गिरि महाराज एवं कई संत एवं महंतगण शामिल रहेंगे और सद्गुरु रीतेश्वर महाराज के आने की सम्भावना है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे अलावा कथा के विभिन्न दिवस पर महाभारत सिरियल में कृष्ण, युधिष्ठिर, अर्जुन और दुर्योधन का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, फिरोज खान, पुनीत इस्सर और भजन सम्राट सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया मित्तल, जया किशोरी और अनामिका जैन अंबर एवं भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार अभिनेता सांसद रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश के कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात केपी ग्राउंड से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मेडिकल कॉलेज चौराहे से रामबाग, चंद्रलोक, मानसरोवर, सुलाकी चौराहा राम भवन, मुट्ठीगंज, आर्य कन्या, कीडगंज पुलिस बूथ, चौराहा से होते हुए एडीसी कॉलेज, जगन्नाथ मंदिर होते हुए परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न होगी। उन्होंने आगे बताया कि मंगल कलश यात्रा में हरियाणा गुरुग्राम का बैंड, पुणे का धमाल, कलश विश्राम रथ, महिलाओं की ध्वज पताका ग्रुप और दर्जनों देवी देवताओं की मनोहरी झांकी, बैंड एवं डीजे बैंड, रथ गाड़ी शामिल रहेंगी।

राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में विनय प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, अजीत सिंह, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र भैया, प्रदीप पांडे, पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, निवेश मित्तल, निखिल पांडे, रोशनी अग्रवाल, अनामिका दास, प्रवीण केसरवानी, आलोक केसरवानी आदि उपस्थित रहे।