बाराबंकी में बुजुर्ग दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
बाराबंकी में बुजुर्ग दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
बाराबंकी, 18 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामसनेहीघाट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बुधवार को बताया कि इब्राहिमपुर के रहने वाले बुजुर्ग दंपति श्रीगणेश( 65) और उनकी पत्नी कलावती( 60) ने बीती सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पौत्र ने दादा—दादी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि मंगलवार देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला कलावती ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर परिवार से पूछताछ की गई है। आत्महत्या के कारणाें की जांच की जा रही है। --