यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षक की तबीयत बिगड़ी, भेजा गया अस्पताल

मीरजापुर, 18 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव स्थित बाेर्ड परीक्षा केंद्र एसके इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक कक्ष निरीक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार स्टेटिक मजिस्ट्रेट शशि कुमार पटेल और कक्ष निरीक्षक प्रियंका साहू परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह भिजवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रियंका साहू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल मीरजापुर रेफर कर दिया। वहीं शशि कुमार पटेल की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज जायसवाल ने बताया कि प्रियंका साहू अस्थमा से पीड़ित हैं, फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।