अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

जौनपुर,16 मई । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन रविवार को सिद्धिकपूर स्थित एक विद्यालय के मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने पत्रकार वार्ता एक शनदिवार को दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पूर्व सांसद ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना है। उन्होंने क्षत्रिय समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी राजनीतिक दल क्षत्रिय एवं अगड़े समाज की अनदेखी कर सत्ता में नहीं रह सकता। मत विभाजन रोकने और समाज को शासन-सत्ता में उचित भागीदारी दिलाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने, समानता स्थापित करने और भेदभाव समाप्त करने की मांग भी उठाई।

कुंवर हरिबंश सिंह ने कहा कि समाज को आत्मचिंतन की आवश्यकता है और कठिन समय में साथ खड़े रहने वाले लोगों का महत्व सबसे अधिक होता है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वजों ने देश, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्होंने रामकृष्ण परमहंस, भगवान बुद्ध, महावीर, जीसस, मोहम्मद, गुरु नानक, कबीर और मीरा जैसी महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने मानवता को सत्य, प्रेम और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी की अपील की गई है।-