नारायणपुर में तड़के जंगली हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान

नारायणपुर में तड़के जंगली हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान

नारायणपुर में तड़के जंगली हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान

लखीमपुर असम, 03 फरवर । नारायणपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर के दोरपांग बालीपुखुरी निवासी धर्मेश्वर दास के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में जंगली हाथी के उत्पात के दौरान धर्मेश्वर दास घर से बाहर निकले थे, तभी हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।