कई क्रिकेटर कोरोना संक्रमित, IPL टला
पिछले कई दिनों से IPL में क्रिकेटर खिलाड़ी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। अब BCCI ने बड़ा फैसला किया है उसने IPL को सस्पेंड करने का
फैसला किया है। टीम के खिलाड़ी और सदस्य कई पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया। दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव पाए गए हैं। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल के मुताबिक कोविड-19 के चलते IPL 2021 को अनिश्चितकाल के फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। कोरोना के समय IPL के आयोजन पर सवाल उठ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी पहले ही हट चुके हैं।
amit sharma