निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान बनेगा 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' ऐप, एक क्लिक पर मिलेंगी योजनाओं की जानकारियां

निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान बनेगा 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' ऐप, एक क्लिक पर मिलेंगी योजनाओं की जानकारियां

निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान बनेगा 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' ऐप, एक क्लिक पर मिलेंगी योजनाओं की जानकारियां

प्रयागराज, 16 जुलाई

निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' मोबाइल ऐप विकसित किया है। यह ऐप श्रमिकों और नियोजकों के बीच डिजिटल सेतु का कार्य करेगा। यह जानकारी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र उप श्रमायुक्त सुमित कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के लिए 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' (UP Digital Labour Chowk) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

यह मोबाइल ऐप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलने के साथ-साथ श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा मिलेगी।

ऐप के माध्यम से निर्माण कार्य से जुड़े सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां तथा अन्य प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण कर सीधे श्रमिकों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। वहीं निर्माण श्रमिक भी अपनी योग्यता और आवश्यकता के अनुरूप नियोजकों से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इससे जहां श्रमिकों को समय पर काम मिलने में आसानी होगी, वहीं नियोजकों को भी आवश्यकतानुसार कुशल एवं प्रशिक्षित श्रमिक उपलब्ध हो सकेंगे।

इसके अलावा, जो निर्माण श्रमिक अभी तक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं से पूरी तरह परिचित नहीं हैं, वे इस ऐप के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ भी उठा सकेंगे।