प्रयागराज : संतोष बिन्द बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

प्रयागराज : संतोष बिन्द बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

प्रयागराज : संतोष बिन्द बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की संस्तुति पर संतोष बिन्द को प्रयागराज गंगापार इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह जानकारी गुरुवार को सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के जमुनीपुर गांव निवासी संतोष बिन्द को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला इकाई (गंगापार) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संतोष बिन्द लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वह पार्टी में जिला सचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं।

इसे लेकर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जॉर्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास जताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश नेता, अवधेश यादव उर्फ पंचू, खिन्नी लाल पासी, राम अवध पाल, जगदीश यादव, राम प्रताप यादव,अनिल शनिचरा, नाटे चौधरी, अचल यादव, अभय राज, राम नरेश, सुनील बिन्द, अरुण बिन्द, अशोक बिन्द, शिव कुमार बिन्द, सौरभ बिन्द सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।