उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज, 29 अगस्त। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। शनिवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में चेतावनी जारी किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रयागराज को उन जिलों में शामिल किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रयागराज के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बिजनौर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

वहीं, दूसरी ओर चित्रकूट, बांदा, कुशीनगर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

अचानक बदल सकता है मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वातावरण में बनी मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ घंटों में बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। डॉ. पांडेय ने कहा कि बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोग खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। यदि आकाश में तेज गरज-चमक हो रही हो तो सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।