‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार

वाराणसी, 09 अगस्त । उत्तर प्रदेश में वाराणसी की जैतपुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मुस्लिमपुरा में रेलवे लाइन के किनारे छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते और जुए में लगाए गए 3,470 रुपये बरामद किए।

डीसीपी काशी जोन कार्यालय की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक जायसवाल निवासी नई बस्ती अमरपुर मढ़िया, मो. सफीक निवासी इब्राहिमपुर, सद्दाम अहमद निवासी लाट भैरव सरैया, थाना जैतपुरा, नियाज अहमद निवासी पड़ाव बहादुरपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली और मो. रजा उर्फ राज निवासी लाट भैरव सरैया, थाना जैतपुरा के रूप में हुई है। पॉचों की गिरफ्तारी शनिवार देर शाम की गई।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में उपनिरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष जैतपुरा, उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय, चौकी प्रभारी सरैया, उपनिरीक्षक पंकज कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चोरी और लूट की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।