कौशांबी में जमीन के लालच में किशोर की हत्या का आरोप, भाई-भाभी समेत तीन गिरफ्तार

कौशांबी में जमीन के लालच में किशोर की हत्या का आरोप, भाई-भाभी समेत तीन गिरफ्तार

कौशांबी में जमीन के लालच में किशोर की हत्या का आरोप, भाई-भाभी समेत तीन गिरफ्तार

कौशांबी, 23 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के मड़ियामई गांव के पास किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक जमीन हड़पने के लालच में किशोर की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में मृतक के भाई, भाभी निशा देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ सिराथू के मुताबिक, किशोर छोटू पुत्र स्व राम लखन की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपिताें तक पहुंची। पुलिस ने राजेश्वर उर्फ टल्ली, निशा देवी और कमलेश को गिरफ्तार किया है।सर्किल अफसर सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि जमीन के लालच में आरोपिताें ने मिलकर किशोर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपिताें के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।