लोजपा रामविलास चुनाव को लेकर संगठन विस्तार में जुटा,शाहनवाज बने प्रखंड उपाध्यक्ष
लोजपा रामविलास चुनाव को लेकर संगठन विस्तार में जुटा,शाहनवाज बने प्रखंड उपाध्यक्ष
अररिया 11 अगस्त लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है।संगठन की मजबूती के साथ संगठन विस्तार को लेकर लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष मनीष पासवान और युवा जिलाध्यक्ष मो.मुकरीब के अनुशंसा पर मो.शाहनवाज को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मौके पर मनोनयन पत्र देते हुए लोजपा नेताओं ने कहा कि मो.शाहनवाज के पार्टी में आने से सिमराहा सहित कई पंचायत में लोजपा के जनाधार में इजाफा होगा।मौके पर लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, आकाश राज सहित कई लोजपा कार्यकर्ताओं ने शाहनवाज को मनोनयन पर बधाई दी।