कानपुर देहात: कार और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दाे की माैत, पांच घायल
कानपुर देहात: कार और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दाे की माैत, पांच घायल
कानपुर देहात, 02 जुलाई उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हाे गई। हादसे में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि रूरा से डेरापुर की ओर जा रहा ऑटो रिक्शा चिलौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही रूरा थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रूरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दानिश (12) और अकिंत (19) काे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।