झांसी में PET परीक्षा: 37 केंद्रों पर 20,581 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10,811 रहे अनुपस्थित

झांसी में PET परीक्षा: 37 केंद्रों पर 20,581 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10,811 रहे अनुपस्थित

झांसी में PET परीक्षा: 37 केंद्रों पर 20,581 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10,811 रहे अनुपस्थित

झांसी, 30 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले के 37 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमीट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं परखीं।

एडीएम प्रशासन संजय चावला ने बताया कि पहली पाली में 10,305 परीक्षार्थी उपस्थित और 5,391 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10,276 उपस्थित और 5,420 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 20,581 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अधिकारियों ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। एक नवंबर को भी 37 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, प्रिंसिपल बीकेडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

अभ्यर्थियों के परिजनों से भी लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रयागराज से आए परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नगर निगम के आश्रय स्थल पर उन्हें बिना शुल्क ठहरने की सुविधा मिली। टैक्सी से आवागमन में भी अतिरिक्त किराया नहीं वसूला गया।