सरकार का यह कदम आउटसोर्स कर्मियों के लिए जीवन में लाएगा बदलाव - अशोक कटारिया

सरकार का यह कदम आउटसोर्स कर्मियों के लिए जीवन में लाएगा बदलाव - अशोक कटारिया

सरकार का यह कदम आउटसोर्स कर्मियों के लिए जीवन में लाएगा बदलाव - अशोक कटारिया

बिजनौर 02 सितंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कार्मिकों के बढे़ हुए पारिश्रमिक की घोषणा एवं उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगों वेबसाइट व पोर्टल के अनावरण व शुभारंभ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिजनौर के कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में किया गया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट के विदुर हाल में आयोजित कार्यक्रम मे विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि सरकार का यह कदम आउटसोर्स कार्मिकों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव लाएगा।



अशोक कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के शुभारंभ व आउटसोर्स कार्मिकों के पारिश्रमिक में हुई बढ़ोतरी व अन्य सुविधाएं दिए जाने का सरकार का यह कदम आउटसोर्स कार्मिकों के जीवन में चमत्कारी बदलाव लाएगा। उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक कदम है और यह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कार्मिकों का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंद्रा सिंह ने कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। जनपद की समस्त नगर निकायों में 3104 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 650 अकेले नगर पालिका परिषद बिजनौर में ही है। पूर्व में नगर पालिका परिषद बिजनौर को उत्तर प्रदेश में प्रथम व भारत में 29 वां स्थान प्राप्त हुआ था जिसमें इन आउटसोर्स कार्मिकों का योगदान रहा।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने आउटसोर्स कार्मिकों को उनके बढे हुए पारिश्रमिक व अन्य सुविधाओं के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हित लाभ के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये।-----------------