अयोध्या के विज्ञान मेले में शिवदयाल जायसवाल विद्यालय का दबदबा, प्रथम स्थान हासिल कर प्रांतीय स्तर के लिए चयन

तुलसीनगर स्थित विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में अयोध्या संकुल के आठ विद्यालयों ने हिस्सा लिया; विजेता विद्यार्थी अक्टूबर में रायबरेली में होने वाले प्रांतीय स्तर के आयोजन में प्रतिभाग करेंगे।

अयोध्या के विज्ञान मेले में शिवदयाल जायसवाल विद्यालय का दबदबा, प्रथम स्थान हासिल कर प्रांतीय स्तर के लिए चयन

अयोध्या, 26 सितंबर । राम नगरी अयोध्या में शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर में अयोध्या संकुल के 08 विद्यालयों की संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन शनिवार को किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रांत संपर्क प्रमुख दिलीप मिश्र,संभाग निरीक्षक गोपालराम मिश्र ,पूर्व छात्र पवन पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य वक्ता गोपालराम मिश्र ने बताया कि समस्त ज्ञान मनुष्य के अंदर है और उसके जागरण के लिए, उपयुक्त वातावरण की आवश्यकता है । इस वातावरण के निर्माण हेतु किए गए संगठित प्रयास की संज्ञा ही विद्यालय है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि "विज्ञान मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तर्कशक्ति एवं नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलना चाहिए। ऐसे आयोजनों से बच्चों में समस्याओं का समाधान खोजने और नई चीजों का सृजन करने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान मेला में प्रथम आने वाले भैया बहनें 14 से 16 अक्टूबर तक गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायबरेली में प्रांत स्तर पर प्रतिभाग करेंगे I इस अवसर पर प्रधानाचार्य ऋषभ बाजपेई ,मंगली प्रसाद तिवारी, विजय कुमार सिंह, चित्रकेश सिंह, लल्ला सिंह, परमात्मादीन, मुकेश तिवारी, मथुरा प्रसाद सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे । संचालन उर्मिला शुक्ला ने किया। समापन वंदेमातरम से हुआ।-