मानसिक तनाव के चलते महिला ने पिया तेजाब, हालत गंभीर
मानसिक तनाव के चलते महिला ने पिया तेजाब, हालत गंभीर
नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, 05 अक्टूबर थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते आज तड़के अपने घर पर तेजाब पी लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी बिगड़ती हालत को देखते हैं उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि श्रीमती प्रीति पत्नी नीरज उम्र 28 वर्ष निठारी गांव में रहती है। उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया। उनके पति द्वारा उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए डॉक्टर द्वारा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।