सब छोड़ो - सनातनी जोड़ो के नारे के साथ आडिशा से चली सांरग यात्रा पहुंची अयाेध्या
सब छोड़ो - सनातनी जोड़ो के नारे के साथ आडिशा से चली सांरग यात्रा पहुंची अयाेध्या
अयोध्या, 22 जनवरी। सब छोड़ो - सनातनी जोड़ो के नारे के साथ ओडिशा से जन-जागरण करते हुए सनातन जागरण मंच की “सारंग” यात्रा गुरुवार काे अयोध्या पहुंच गई है। यात्रा में देश के पांच राज्यों में मंच पदाधिकारियों ने यह संदेश दिया कि सनातनी हिंसक नहीं है, लेकिन अपने आराध्यों से प्रेरणा लेकर आत्म रक्षा के लिए शस्त्र उठाने में कभी पीछे नहीं रहा है।
सनातन जागरण मंच के अध्यक्ष संतोष कुमार बिस्वाल ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों के निहित स्वार्थ में फैलाया गया जातीय, भाषायी व क्षेत्रीय वैमनस्य समाप्त करके ही देश को प्रभुता सम्पन्न राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता व धर्मविरोधी तत्वों को सख्ती से उत्तर देना होगा। इसी विचार से ओडिशा के राउरकेला से यह सारंग यात्रा प्रारंभ की गई।
उन्हाेंने बताया कि तमिलनाडु के कांचीपुरम में पंचधातु (सोना, चांदी, जिंक, तांबा व लौह) से बना यह सारंग 286 किलोग्राम वजनी, आठ फिट लंबा व पांच इंच मोटा है। ओडिशा के राउरकेला जनपद से शुरू हुई यात्रा ओडिशा राज्य के 30 जनपदों के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश के अयाेध्या पहुंची है। संतोष ने बताया कि शुक्रवार को यह सारंग श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय को साैंपी जाएगी। इसके बाद लोगों के दर्शन के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। यात्रा के साथ चलने वाली लगभग 150 सदस्यीय टीम में प्रमुख रूप से संतोष बिस्वाल के अतिरिक्त ओडिशा के पूर्व कोयला मंत्री दिलीप राय, पूर्व विधायक सुब्रत तारेई, भाजपा के प्रदेश महासचिव शारदा सत्यपति, भाजपा समन्वयक विभु प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।