वाराणसी: अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

वाराणसी: अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

वाराणसी: अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

वाराणसी, 30 जून । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा)के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन यादव के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन से पूर्व मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 40 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन यादव ने कहा कि कल बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन है और इससे पहले प्रतिवर्ष की भांति हम लोगों ने रक्तदान कर उनके लंबी उम्र की कामना की है।

उन्होंने कहा कि देश, समाज में रक्तदान करने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कभी पीछे हटते नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मुट्ठी बांधकर खड़े हैं। पूरी ताकत लगाकर इस बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे।