रामलला के समक्ष सावन में बह रही संगीत की रसधार
रामलला के समक्ष सावन में बह रही संगीत की रसधार
अयोध्या, 8 अगस्त । श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला के झूलनोत्सव में प्रभु श्री राम लला के समक्ष मन्दिर परम्परा से जुड़े स्थानीय संगीतज्ञ नागपंचमी से अनवरत कजरी, झूलन पद, और भजनों की रसधारा बहा रहे हैं। कुछ कलाकारों ने बाहर से आकर भी अपनी प्रस्तुति दी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संवाद केन्द्र ने बताया कि कल पूर्णिमा तक प्रतिदिन सायं काल छह से नौ बजे तक के इस रसभरे कार्यक्रम में अनेक साधु-संत, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग सम्मिलित हो रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक सुमधुर के अनुसार अब तक 50 से अधिक संगीतज्ञ अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। इनमें मिथिला बिहारी दास,साकेत राम तिवारी, दिग्विजय तिवारी, विवेकानंद पाठक, दीपांशु,दीपक चौबे, करन, अर्जुन जा, विष्णु झा, दिल्ली से निकुंजिका, आरुषि आदि के कार्यक्रम हो चुके हैं। संयोजक बताते हैं कि आज लखनऊ की प्रज्ञा पाठक की प्रस्तुति है। सम्मिलित होने वालों में आईजी प्रवीण कुमार, मिथिलेशनंदिनी शरण महाराज, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, वैदेहीवल्लभ शरण,बलराम दास,अनुज दास, रामलोचन दास आदि हैं।