सिद्धार्थ नाथ सिंह चित्रगुप्त पूजन महासमिति कार्यक्रम में होंगे शामिल

सिद्धार्थ नाथ सिंह चित्रगुप्त पूजन महासमिति कार्यक्रम में होंगे शामिल

सिद्धार्थ नाथ सिंह चित्रगुप्त पूजन महासमिति कार्यक्रम में होंगे शामिल

 प्रयागराज पश्चिम के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का आगमन रविवार 7 सितंबर को जौनपुर हो रहा है। प्रोटोकाल के अनुसार सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज से अपराह्न 2 बजे प्रस्थान कर मुगराबादशाहपुर मछलीशहर होते हुए 4 बजे मंगलम लान मियापुर पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री के साथ वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी रहेंगे। उसके बाद श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सर्व समाज के भगवान चित्रगुप्त जी के भक्त शामिल होंगे। उसके बाद शाम 5:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 6:45 बजे रूहटा स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद डॉ. विवेक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल कंधरपुर सीही पहुंचेंगे। उसके बाद रात 8 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने दिया।