राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया स्थापना दिवस
राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया स्थापना दिवस
प्रयागराज, 24 अगस्त । विश्व में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्र सेविका समिति अपने स्थापना के 90 वर्ष मनाने के साथ-साथ वंदे मातरम का 150वां वर्ष भी मना रही है। इस कार्यक्रम के अंतगर्त प्रयागराज विभाग की सभी शाखाओं से बहनों ने क्रमशः विभिन्न सामूहिक देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रीय गीत के माध्यम से जन-जन में राष्ट्र भावना जागृत करने का कार्य किया।
सिविल लाइन स्थित ज्वाला देवी इण्टर कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं संयुक्त सचिव गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जयश्री श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता डॉक्टर कल्पना वर्मा सेवानिवृत्ति संगठन प्रोफेसर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने वन्दे मातरम् का इतिहास बताया कि कैसे एक सामान्य बोल से यह जन-गण-मन का गीत बन गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन का सबसे लोकप्रिय जय घोष वन्दे मातरम् तो रहा ही है, साथ ही 2023 में बीबीसी की ओर से किए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में उस समय तक के सबसे मशहूर 10 गीतों को चुना गया था और दुनिया भर से 7000 गीतों में वंदे मातरम् को दूसरे स्थान पर रखा गया।
कार्यक्रम में वन्दे मातरम् का सामूहिक गान किया गया और भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाहिका माया पांडे, प्रांत व्यवस्था प्रमुख उषा मिश्रा, सम्पर्क प्रमुख मंजू दरबारी, सह व्यवस्था प्रमुख आभा मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, प्रिया तिवारी, सुलोचना, मंजू राव, रीना मिश्रा इत्यादि बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचार प्रमुख ऋचा नारायण ने किया।
---------------