कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में मुख्य तस्कर भोला जायसवाल की 05.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में मुख्य तस्कर भोला जायसवाल की 05.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में मुख्य तस्कर भोला जायसवाल की 05.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र, 31 जनवरी । जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के मुख्य तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल की 05.77 करोड़ की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है। सोनभद्र पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अब तक छह करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को कुर्क करा दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया की कुछ दिन पहले कोडीन सिरप माफिया भोला प्रसाद जायसवाल की 28.50 करोड़ की अवैध संपत्तियों को सोनभद्र पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्क कराया था। इसी क्रम में शनिवार को मड़ौली एवं भरलाई तहसील सदर और जगदीशपुर तहसील पिंडरा जनपद वाराणसी स्थित मुख्य अभियुक्त एवं उसके परिजनों की 4.55 कराेड़ की जमीन और मकान काे सीज किया है। इसके अलावा चार वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख और बैंक बैलेंस में 71 लाख काे जब्त किया है। इस प्रकार 5.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई हैं। एसपी ने बताया न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अब तक छह करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को कुर्क किया गया चुका है।