प्रयागराज: वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला
प्रयागराज: वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला
प्रयागराज, 16 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में धूमनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वृद्ध का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
धूमनगंज थाना पुलिस के अनुसार अशोक चटर्जी (73) राजरूपपुर मोहल्ले में किराये के कमरे में अकेले रहते थे, उनका शव आज फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मृतक वृद्ध अकेले किराये के कमरे में रहते थे। उनका एक बेटा बाहर रहता है, जबकि बेटी नैनी में अपने परिवार के साथ रहती है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेगा।