संभल में पुलिस ने 50 लाख के 113 मोबाइल किए बरामद, फोन मिलते ही लोगों के चेहरे खिले

संभल में पुलिस ने 50 लाख के 113 मोबाइल किए बरामद, फोन मिलते ही लोगों के चेहरे खिले

संभल में पुलिस ने 50 लाख के 113 मोबाइल किए बरामद, फोन मिलते ही लोगों के चेहरे खिले

संभल, 12 नवम्बर । जनपद संभल पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 50 लाख रुपये मूल्य के 113 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। यह बरामदगी सीआईआर पोर्टल के माध्यम से चलाए गए दो सप्ताह के अभियान के दौरान हुई है।

बुधवार को संभल के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह और सीओ संभल आलोक भाटी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एक साल पहले तक खोए हुए मोबाइल भी बरामद किए हैं। इन फोनों को वापस पाकर लोगों ने संभल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एएसपी संभल कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में खोए या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सीआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की तकनीकी निगरानी की गई। पुलिस की साइबर टीम ने आईएमईआई नंबर ट्रैक करके इन मोबाइल फोन को विभिन्न जिलों और राज्यों से बरामद किया। इस अभियान के तहत लगातार मॉनिटरिंग की गई और जनपद के सभी 17 थानों में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

संभल के मोहल्ला ठेर निवासी अर्पित रस्तोगी ने बताया कि उनके पिता का मोबाइल 9 जनवरी को कहीं जाते समय रास्ते में गिर गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और आज उन्हें पुलिस द्वारा यह मोबाइल वापस मिल गया है। अर्पित और अन्य सभी पीड़ित व्यक्तियों ने संभल पुलिस को धन्यवाद दिया।