अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला पीडीए का बुल्डोजर, करेली थाने में आठ से अधिक के खिलाफ मुकदमा
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला पीडीए का बुल्डोजर, करेली थाने में आठ से अधिक के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज, 12 नवम्बर । अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जोन 2 एवं उपजोन में पीडीए के प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ करेली थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि जोनल अधिकारी जोन दो के नेतृत्व में बुधवार को अवर अभियन्ता, सुरपवाईजर एवं पीडीए की प्रवर्तन टीम ने जोन 02, उपजोन 02 के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत बरखण्डी जाने वाले मार्ग सैदपुर खरा के समीप लगभग बीस बीघा जमीन पर आरिफ, फारूख, फहीम एवं इरफान उल्ला द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर लगाकर जमीदोज कर दिया गया।
इसी तरह करेहदा चौराहा के समीप लगभग दस बीघा जमीन पर मोहम्मद जिशान, शफात, नफीस व अन्य लोगों ने अवैध तरीके से जमीन की प्लाटिंग करके निर्माण करा रहे थे। जिसे बुल्डोजर लगाकर जमीदोज कर दिया गया। इसके साथ करेली थाने में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।