UP में 1 मई से टीकाकरण अभियान- योगी आदित्यनाथ
एक मई से कोरोना के टीकाकरण को लेकर जहां कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं वहीं उत्तर प्रदेश इसे एक मई से ही शुरू करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि 1 मई से टीकाकरण का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए हम योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। मैं लोगों से उत्साहपूर्ण टीकाकरण अभियान से जुड़ने का अनुरोध करता हूं। आयुष चिकित्सकों के साथ बात बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा अनुरोध है कि हर जनपद में आयुष की एक टीम आयुष के नुस्खे के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए। ऑक्सीजन संकट पर सीएम ने कहा कि पहले 500 मरीज भर्ती होते थे उनमें से 30-40 लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। आज कोविड अस्पतालों में 500 में से 450 लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है।
amit sharma