प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 12 ज्योतिर्लिंग मेले का किया शुभारम्भ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 12 ज्योतिर्लिंग मेले का किया शुभारम्भ
मुरादाबाद, 12 नवम्बर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को खुशहालपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में 12 ज्योतिर्लिंग मेले का शुभारम्भ राजयोग शिविर के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेष सृष्टि चक्र का यथार्थ परिचय दिया गया।
इस दौरान बीके आशा दीदी ने बताया कि यह सृष्टि चक्र पांच हजार वर्ष का है और इसकी हर पांच हजार वर्ष बाद हुबहू पुनरावृत्ति होती है। वर्तमान समय में कल्याणकारी पुरुषोत्तम संगम युग चल रहा है। यह वही समय है जो परमात्मा इस धरती पर अवतरित होकर पुनः सत्य धर्म की और सत्य युग की स्थापना करते हैं। यह मेला सुबह से रात तक चलता रहा, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान वीके आशा, लक्ष्मी, रीना, नरिश, सुजाता, अनिल, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।