श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का रेला

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का रेला

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का रेला

प्रयागराज, 28 जुलाई (। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भोर से देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्त बम-बम भोलेनाथ के जयघोष करते हुए अपनी बारी का इन्तजार करते कतार में खड़े हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय श्रावण मास के तीसरे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध संगम नगरी के दशाश्वमेध घाट से पतित पावनी मां गंगा का पवित्र जल भरने के लिए भक्त पहले गंगा में स्नान कर रहे है। उसके बाद गंगा जल लेकर भक्त अपने अपने इच्छित स्थान पर स्थित शिव मंदिर के लिए जा रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस, एनडीआरएफ, गोताखोर गंगा के घाट पर तैनात किए गए हैं। प्रयागराज शहर के ब्रम्हेश्वर महादेव, ललितेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, घंटेश्वर महादेव, नागवासुकी मंदिर, कोटेश्वर महादेव, नरकेश्वर महादेव, पांडेश्वर महादेव, फूटाहवन महादेव शिव मंदिर, सिविल लाइन स्थित शिवालय में सोमवार भोर से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के भक्तों का रेला लगा हुआ है। कांवड़ लेकर जाने वाले भक्त दूर दूर से भक्त प्रयागराज के मां गंगा के दशाश्वमेध घाट से जल भरकर जलाभिषेक करने के लिए काशी विश्वनाथ, जौनपुर के सुजानगंज स्थित बाबा भोलेनाथ के शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में पैदल चलकर जातें हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर श्रावण मास तक वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। इसके अतिरिक्त जोन वाइज पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। इतना ही नहीं कांवड़ मार्गों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।