सावन के दूसरे सोमवार को बम बम भोले के उद्घोष के साथ शिव में हुआ गाजियाबाद

सावन के दूसरे सोमवार को बम बम भोले के उद्घोष के साथ शिव में हुआ गाजियाबाद ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर व अंदर अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन

सावन के दूसरे सोमवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दूधेश्वर नाथ मंदिर

पर भगवान के जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त के गए हैं और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है । अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं । चारों ओर बम -बम भोले का उद्घोष हो रहा है। एक तरह से पूरा गाजियाबाद आज शिव में नजर आ रहा है ।

इससे पहले निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं ने पूजा शुरू की मंदिर के महंत नारायण गिरी ने भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजा अर्चना शुरू कराई। इसके बाद लगातार पूजा अर्चना की जा रही है । प्रशासन ने पहले ही कड़े इंतजाम कर रखे हैं ।मंदिर के बाहर घंटाघर और दिल्ली गेट तक बैरिकेट्स लगाई गई है। जहां पुरुष महिलाएं लंबे-लंबी लाइनों में जलाभिषेक के लिए खड़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार नगर निगम ने श्रद्धालुओं को धूप में बचाने के लिए बैरिकेट्स पर

हरे पर्दे भी लगाए हुए हैं साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस लगी हुई है और स्थिति पर नजर बनी बनाए हुए हैं।

जिला प्रशासन ने पहले ही आज रोड डाइवर्ट कर दिया था। गौशाला अंदर ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। गौशाला से लेकर मंदिर तक केवल श्रद्धालु को ही जाने की अनुमति है या कोई व्यक्ति पैदल ही आ जा सकता है। वाहन कोई नहीं ले जा सकता।