दिवाली, भैया दूज और छठ पर रेलवे की तैयारी, मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता; यात्रियों की सुविधा के लिए एसी प्रथम-सह-द्वितीय, एसी तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे

दिवाली, भैया दूज और छठ पर रेलवे की तैयारी, मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुरादाबाद 23 अक्टूबर। आगामी त्यौहारों दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा व सुगम आवागमन हेतु मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि आनंद विहार टर्मिनल-लोकहा बाजार स्पेशल (04014) में एक नवंबर से 13 नवंबर तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कम वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा। लोकहा बाजार स्पेशल-आनंद विहार टर्मिनल में (04013) में दो नवंबर से 14 नवंबर तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कम वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा।

आनंद विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर स्पेशल (04028) में तीन नवंबर से 13 नवंबर तक व मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04027) में चार नवंबर से 14 नवंबर तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कम वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि वाराणसी दिल्ली स्पेशल (04210) में दो नवंबर से 13 नवंबर तक, दिल्ली वाराणसी स्पेशल (04210) में तीन नवंबर से 14 नवंबर तक, फिरोजपुर कैंट पटना स्पेशल (04616) में तीन नवंबर से 10 नवंबर तक, पटना फिरोजपुर कैंट स्पेशल (04615) में चार नवंबर से 11 नवंबर तक, अमृतसर बरौनी स्पेशल (04668) में एक नवंबर से 15 नवंबर तक और बरौनी अमृतसर स्पेशल (04667) में तीन नवंबर से 17 नवंबर तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो-दो कोच लगाए जाएंगे।