दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर महिला सुरक्षा दल ने निकाली जागरूकता रैली
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर महिला सुरक्षा दल ने निकाली जागरूकता रैली
प्रयागराज, 19 अक्टूबर । सनातन के सबसे महत्वपूर्ण दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर छोटी दिवाली को नगर जोन के सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त नगर पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में रविवार को नगर जोन के समस्त थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम व जागरूकता रैली में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
“मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत नगर जोन के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों ने शासन व पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी.एम. स्वनिधि योजना, पी.एम. सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सी.एम. हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया।