ट्रक की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत

ट्रक की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत

ट्रक की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत

प्रयागराज, 23 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक

छात्र के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में कोरांव थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव निवासी शाहिद (17) पुत्र छोटाकऊ की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-----------