हवाला गैंग खुलासा, 2 करोड़ नकद और 61 किलो चांदी बरामद

हवाला गैंग खुलासा, 2 करोड़ नकद और 61 किलो चांदी बरामद

हवाला गैंग खुलासा, 2 करोड़ नकद और 61 किलो चांदी बरामद

कानपुर, 23 जनवरी । कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा खिलाने और हवाले के कारोबार से जुड़े पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो करोड़ रुपये नकद और 61 किलो चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत दो करोड रुपए के आसपास है।

एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर सट्टा, हवाला कारोबार और ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों का खेल चल रहा है। जिस पर पुलिस ने धनकुट्टी स्थित रमाकांत गुप्ता के घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर काफी संख्या में नोटों की गड्डियां मिलीं। पूछताछ के दौरान मौजूद लोग इसका ब्यौरा नहीं दे पाए।

करीब चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस ने करीब पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियों और दो-दो सौ की गड्डियां मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये बरामद किये हैं। वही 61 किलोग्राम चांदी के अलावा कंप्यूटर, पेन ड्राइव, मॉडेम, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी एकत्रित किये हैं। वहीं मौके से पुलिस ने मकान मालिक समेत यशोदा नगर गंगागंज के रहने वाले सचिन गुप्ता और वंशराज के अलावा किदवई नगर के रहने वाले राहुल जैन शिवम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।

शुरुआती पूछताछ में यह मालूम हुआ है कि अलीगढ़, दिल्ली वाराणसी, मुंबई, इंदौर, नोएडा और जयपुर तक इनका नेटवर्क फैला हुआ है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।