विधायक के गोलगप्पा खिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भरा

विधायक के गोलगप्पा खिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भरा

विधायक के गोलगप्पा खिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भरा

वाराणसी, 23 जनवरी। कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोको छित्तूपुर वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन की समस्याओं को सुना। लोको छित्तूपुर वार्ड में घूमते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सौरभ ने गोलगप्पा खिलाया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भर गया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे विधानसभा कैंट क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क चल रहा है। इसमें भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेरे साथ चल रहे है। यह अभियान फार्म 6 भरवाने के लिए चल रहा है। इसमें लोको छित्तूपुर और सिगरा सिद्धगिरी वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ घूमते हुए उनकी प्रसन्नता के लिए उनके साथ गोलगप्पा खाया गया। कार्यकर्ताओं की प्रसन्नता में ही मेरी प्रसन्नता है। नए मतदाता बनाने के कार्य में हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं।