सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सीबीआई जांच कराये सरकार: राय
सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सीबीआई जांच कराये सरकार: राय
गिरिडीह, 7 सितंबर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। रविवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि उसे कुख्यात अपराधी बताकर गोली मारी गयी । जबकि इस मामले में गठित भाजपा की जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि वह पहले से बीमार था। उन्होंने कहा कि सतारूढ हेमंत सोरेन सरकार में हिम्मत है तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करे सब कुछ साफ हो जायेगा I
पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे गठित कमेटी की ओर से जीएसटी में टैक्स घटाये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ज़ब से मोदी सरकार ने जीएसटी कम किये जाने की घोषणा की है तब से देश के विपक्षी नेता बोखला गये है। देशवासियों को भरोसा है कि पीएम मोदी समय - समय पर जनहित मे जो निर्णय लेते है वो चौकाने वाला तो होता ही है। लेकिन देश के अर्थव्यस्था में सुधार के लिए मिल का पत्थर बन जाता है।
राय ने कहा कि जीएसटी से कैंसर सहित 33 दवाओं को बाहर कर दिया गया । बीमा को बाहर कर दिया गया । कई खाद्य वस्तुओ को बाहर कर दिया गया । और इसका फायदा सभी वर्गो को मिलेगा। प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख महादेव दुबे , कामेश्वर पासवान सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।