प्रयागराज: ऋषिकुल विद्यालय परिसर में स्थापित की गई भगवान वाल्मीकि की नई प्रतिमा
पुरानी प्रतिमा के जीर्ण-शीर्ण होने पर कराया गया प्रतिस्थापन, शुभ मुहूर्त में दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ स्थापना कार्यक्रम
प्रयागराज, 24 अक्टूबर। नगर के म्योर रोड स्थित ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शुभ मुहूर्त में दोपहर दो बजे भगवान वाल्मीकि की नई प्रतिमा स्थापित की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन राम सिंह कंडारे के हाथाें प्रतिमा की स्थापना संपन्न हुई। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
संस्था के अध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्थापित पुरानी प्रतिमा जीर्ण-शीर्ण हो गई थी। इसे देखते हुए भगवान वाल्मीकि की नई और आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। नई प्रतिमा की स्थापना से परिसर को नया स्वरूप मिला है और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हुई है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव, अनुराग संत, जगदीश प्रसाद, किशन आनंद, गुरु प्रकाश, रोहित राज, उत्तम कुमार चौधरी, अनिल कुमार, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।