प्रयागराज: ट्रांसपोर्ट नगर में राज्य सड़क निधि से एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
ट्रांसपोर्ट नगर में राज्य सड़क निधि से एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह लखनऊ से चलकर शुक्रवार को प्रयागराज शहर के ट्रांसपोर्टनगर में सीधे सुनील केसरवानी के आवास पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक एवं मंडल पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति है, शहर पश्चिमी की जनता का जो ऋण मेरे ऊपर है उसी की प्रेरणा से विकास कराने में शक्ति मिलती है।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग से राज्य सड़क निधि के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में पानी की टंकी से कंधईपुर मार्ग पर ओम प्रकाश के घर से होते हुए पुलिया तक तथा ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ ऑफिस तक विशेष मरम्मत कार्य के लिए लगभग एक करोड़ 04 लाख रुपये स्वीकृत कराया हूं। जिस पर शासन ने 52 लाख रुपए धनराशि जारी कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के बाद सड़क पिछले 20-25 सालों से नहीं बनी थी। जो अब नया स्वरूप बनने से ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों में रौनक वापस लौटेगी। कहा कि विधानसभा शहर पश्चिमी का शहर और ग्रामीण इलाकों में विकास ही विकास दिखेगा और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा विकास मॉडल विधानसभा होगा।