भारतीय मजदूर संघ ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय मजदूर संघ ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय मजदूर संघ ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

अयोध्या, 14 अक्टूबर । भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। अयोध्या के श्रमिक केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय मजदूर संघ की ओर से उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि ठेंगड़ीजी ने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों की स्थापना कर सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और किसानों व श्रमिकों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ीजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक रहे, वे कुशल संगठनकर्ता और आधुनिक भारत के मनीषी थे। स्वदेशी की भावना से ओत-प्रोत ठेंगड़ीजी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। जिसके सिद्धांत को आईएलओ के साथ विश्व के अन्य श्रम संगठन भी मान पर रहे हैं।

रवि तिवारी ने कहा "भारत के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि भारत में ईश्वर निष्ठ व्यक्ति हमेशा से अवतरित होते रहे हैं। स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ईश्वर के श्रेष्ठ साधक तपस्वी थे। अहंकार का कोई अंश भी उनमें नहीं था। वे एक श्रेष्ठ योगी थे। राजयोग, कर्मयोग तथा ज्ञानयोग जैसे विभिन्न योगों की सीमाओं के बिना इन योगों के सारे लक्षण उनमें विद्यमान थे। वे कहते थे कि हमारा कार्य ईश्वरीय कार्य है, इसलिए उसका सफल होना तय है। हम इस ईश्वरीय कार्य के केवल श्रेष्ठ साधन बन सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि ठेंगड़ीजी के अनुसार संघ समाज से अलग नहीं है। हिन्दुओं के सारे प्रश्न संघ के प्रश्न हैं। हमारा राष्ट्र निर्माणाधीन नहीं है, हमें राष्ट्र का निर्माण नहीं करना, बल्कि पुनर्निर्माण करना है। इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव,जितेंद्र सिंह, पुष्कर दत्त तिवारी, सुजीत पांडेय, राम प्रकाश कनौजिया, शुभम् सिंह, विनय मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।