11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया डंपर, लगी आग
-आग लगते ही जहां ड्राइवर और खलासी झुलसे
हमीरपुर, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार को 11 हजार वाेल्ट की लाइन की चपेट में एक डंपर आ गया। डंपर में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी झुलस गए।
मंगलवार को ट्रक बालू भरने हेतु खंड संख्या-9 की ओर जा रहा था। मार्ग में स्थित प्राथमिक विद्यालय बेंदा के पास विद्युत लाइन के तार से ट्रक संपर्क में आ जाने के कारण ट्रक में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। इस घटना में ट्रक का सहचालक मुजाबिर पुत्र इशरार, निवासी बांगरमऊ, थाना कछोना, जनपद हरदोई घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया है। घटना संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सीओ आरके पांडेय ने बताया कि हादसे में डंपर में आग लग गई जिससे चालक और खलासी झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है।