बागपत के युवक की जबलपुर केंद्रीय विद्यालय में मौत, परिजन शव लेकर लाैटे

बागपत के युवक की जबलपुर केंद्रीय विद्यालय में मौत, परिजन शव लेकर लाैटे

बागपत के युवक की जबलपुर केंद्रीय विद्यालय में मौत, परिजन शव लेकर लाैटे

बागपत, 19 अगस्त । उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के टिकरी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जबलपुर में मौत हो गई। मृतक जबलपुर के केंद्रीय विद्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत था। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

टीकरी कस्बा निवासी हर्ष राठी (21) जबलपुर के केंद्रीय विद्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत था। हर्ष त्योहारों की छुट्टी के बाद 16 अगस्त को जबलपुर लौट गया था। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह उसने परिजनों को सूचित किया था कि वह सफर से थका हुआ है और ठीक पहुंच गया है।

पिता रामकुमार राठी ने बताया कि रविवार शाम को केंद्रीय विद्यालय प्रशासन ने फाेन कर बेटे हर्ष की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव लेने जबलपुर के लिए रवाना हाे गए। आज शव लेकर परिजन टीकरी कस्बा लेकर आए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। हर्ष ने वर्ष 2023 में केंद्रीय विद्यालय में क्लर्क के पद पर नियुक्त हुए थे। परिवार में उनकी बड़ी बहन ग्रेसी, माता सीमा, दादी कांति और चाचा राजकुमार हैं।