माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का 58वां प्रदेश सम्मेलन मथुरा में 8 जनवरी से

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का 58वां प्रदेश सम्मेलन मथुरा में 8 जनवरी से

लखनऊ , 15 नवंबर । माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) का 58वां प्रदेश सम्मेलन 8, 9 तथा 10 जनवरी 2026 काे किशोरी रमण इंटर काॅलेज मथुरा में होगा । इसके पहले जिला इकाइयाें काे संगठन का सदस्यता विवरण अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। इसके लिए सदस्यता शुल्क व प्रपत्र केंद्रीय कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

संघ के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार काे बताया कि संगठन की आपात बैठक में यह भी ​निर्णय लिया गया है कि सभी जिला इकाइयों के संगठनात्मक चुनाव सम्मेलन से पहले 31 दिसंबर तक संपन्न करा लिए जाएं। इसके लिए केंद्रीय कार्यालय की ओर से चुनाव अधिकारियों की सूची भेजी जाएगी। संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा की ओर से सभी जिला इकाइयों को भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि राज्य सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर सम्मेलन के आयोजकों को भेजना सुनिश्चित करें। संगठन के इस सम्मेलन में शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के अलावा विधान ​परिषद चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।