जालाैन में 4706 परीक्षार्थियाें ने छाेड़ी आरओ-एआरओ परीक्षा

जालाैन में 4706 परीक्षार्थियाें ने छाेड़ी आरओ-एआरओ परीक्षा

जालाैन में 4706 परीक्षार्थियाें ने छाेड़ी आरओ-एआरओ परीक्षा

जालाैन, 27 जुलाई   समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की परीक्षा रविवार काे उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। जिले में स्थापित कुल 19 परीक्षा केंद्राें में 8088 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा में 3382 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 4706 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे।

परीक्षा की निगरानी एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित रही।

निरीक्षण के क्रम में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, एस.आर. पब्लिक स्कूल, बेनी माधव तिवारी इंटर कॉलेज आटा, महर्षि विद्या मंदिर एवं एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल जैसे प्रमुख केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की गहनता से जांच करते रहे। इस दाैरान अधिकारियाें ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा संपन्न हाेने के बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, समस्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों सहित समस्त परीक्षा कार्मिकों की भूमिका की सराहना की।---------------