मुख्यमंत्री योगी 60 हजार ग्राम प्रहरियों को देंगे बड़ी सौगात, 13 अक्टूबर को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा
मुख्यमंत्री योगी 60 हजार ग्राम प्रहरियों को देंगे बड़ी सौगात, 13 अक्टूबर को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा
लखनऊ, 12 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रहरी के मानदेय व अन्य सुविधाओं के संबंध में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 13 अक्टूबर काे बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा करेंगे। इस घोषणा के बाद ग्राम प्रहरियाें का मानदेय 2500 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये मासिक होगा और एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि से सरकार पर सालाना करीब 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा। ग्राम प्रहरी गृह विभाग से जुड़े होते हैं और स्थानीय थानों के साथ समन्वय बनाकर गांवों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं। वे संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां पुलिस तक पहुंचाते हैं।