वाराणसी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता, 42-38 से जीता फाइनल

वाराणसी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता, 42-38 से जीता फाइनल

वाराणसी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता, 42-38 से जीता फाइनल

वाराणसी, 09 अक्टूबर। वाराणसी जनपद के चौबेपुर क्षेत्र स्थित भदंहाकला गांव में शुक्रवार को आयोजित शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की ओर से बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लाइब्रेरी पंचम और लाइब्रेरी द्वितीय के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में लाइब्रेरी पंचम ने 42-38 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौरभ चन्द्र ने निभाई। विजेता टीम और प्रतिभागियों को न्यूजीलैंड से आईं शिक्षिका रिया मिश्र और नादिने कोरज के साथ दीपिका मिश्र तथा अतुल कुमार मिश्र ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। इनसे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुस्तकालय की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, श्वेता सिंह, प्रदीप सिंह, आंचल आदि ने भी व्यवस्था में सहयोग दिया।