कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

नोएडा, 02 नवंबर । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मध्य रात्रि को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस रविवार की मध्य रात्रि को चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट करने के इरादे से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। डीसीपी ने बताया कि मध्य रात्रि को दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बहलोलपुर अंडरपास के समीप से बदमाश भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा करके घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विकास और कालू उर्फ कल्लू पुत्र प्रमोद सिंह निवासी दिल्ली उम्र 27 वर्ष तथा राजेश उर्फ टेढ़ा पुत्र विष्णु निवासी ग्राम वसई नोएडा उम्र 38 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक-एक देशी तमंचा, कारतूस तथा बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि इनके दो साथी शंकर शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा उम्र 20 वर्ष तथा कपिल कश्यप पुत्र रवि कश्यप उम्र 20 वर्ष मौके से भाग गए थे। जिन्हें पीछा करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी कार में सवार होकर रात के समय निकलते हैं तथा वाहन में लिफ्ट देकर लोगों के साथ लूटपाट कर उन्हें सुनसान जगह पर छोड़ देते हैं। आज बदमाश लूटपाट करने के इरादे से आए थे। घायल बदमाशों में विकास के खिलाफ पूर्व में लूटपाट आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 22 मुकदमे दर्ज है, जबकि राजेश के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज है। वही शंकर के खिलाफ 10 और कपिल के खिलाफ दो मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं। ये बदमाश एनसीआर में लूटपाट के पर्याय माने जाते हैं।